West Indies vs South Africa 3rd T20i: रोमांचक मैच में इस खिलाड़ी ने ढाया कहर साउथ अफ्रीका की 1 रन से करीबी जीत
साउथ अफ्रीका और वेस्ट इंडीज के बीच खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने वेस्ट इंडीज को 1 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। साउथ अफ्रीका और वेस्ट इंडीज के बीच तीसरा टी20 मैच में रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया। इस रोमांचक मैच में प्रोटियाज ने वेस्ट इंडीज को 1 रन से हरा दिया। इसी के साथ साउथ अफ्रीका ने सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है। तीसरे टी20 मैच में वेस्ट इंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। साउथ अफ्रीका को क्विंटन डि कॉक और रीजा हेंड्रिक्स ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 42 रन जोड़े। साउथ अफ्रीका को पहला झटका रीजा हेंड्रिक्स के रूप में लगा, वह 17 रन बनाकर Obed McCoy का शिकार बने। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए साउथ अफ्रीका के कप्तान तेंबा बावुमा कुछ खास नहीं कर सके और 1 रन बनाकर आउट हो गए। साउथ अफ्रीका के लिए क्विंटन डि कॉक ने शानदार अर्धशतक जड़ा, उन्होंने 51 गेंद में 72 रन की पारी खेली जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल थे। वहीं साउथ अफ्रीका के लिए एडिन मारक्रम ने 23 और रासी बेन डर दुस्सें ने 32 रन का योगदान दिया। ...