सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

मई, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Ipl 2021 latest update: यूएई में ही होंगे आईपीएल के बचे हुए मुकाबले बीसीसीआई ने लिया फैसला

आईपीएल 2021 के बचे हुए मुकाबले यूएई में ही होंगे। 29 मई शनिवार को हुई बीसीसीआई की आम बैठक में यह फैसला किया गया। आईपीएल के बचे सभी मुकाबले यूएई के तीन स्टेडियम शेख जायद इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम आबूधाबी , दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम और शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले जायेंगे।                        Ipl 2021 latest update बीसीसीआई ने इन कारणों से आईपीएल को यूएई में करने का लिया निर्णय  बीसीसीआई की आम बैठक में निर्णय लिया गया की आईपीएल यूएई में ही होगा। बीसीसीआई का कहना है कि यूएई के तीनों स्टेडियम के बीच की दूरी कम होने के कारण बायो बबल ज्यादा सुरक्षित रहेगा और यात्रा करने में भी दिक्कत नहीं होगी। आईपीएल 2021 का अबतक का लेखा जोखा आईपीएल 2021 का सीजन स्थगित होने से पहले 29 मैच हो गय थे और 31 मैच अब भी शेष है। आईपीएल 2021 का अंतिम मुकाबला 2 मई को दिल्ली कैपिटल और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया था जिसमे दिल्ली ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी।                        क...

ICC world test championship final: आईसीसी ने लिया बड़ा फैसला

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 जून को लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाएगा। इस चैंपियनशिप में आईसीसी ने एक बड़ा बदलाब किया है।                             मैच ड्रॉ या टाई होने पर दोनों टीमें होंगी संयुक्त विजेता अगर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला ड्रॉ या टाई होता है तो दोनो टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया जाएगा। मैच 18 से 22 जून तक खेला जाएगा और मैच के लिए 23 जून को रिजर्व डे रखा गया है। अगर पांच दिनों में से किसी दिन मैच नहीं हो पाता है या बारिश से दिन का खेल रद्द हो जाता है तो उतना मैच रिजर्व डे पर खेला जाएगा।                             मैच ड्रॉ या टाई होने पर भारत दूसरी बार बनेगा संयुक्त विजेता मैच ड्रॉ या टाई होने पर भारत दूसरी बार संयुक्त विजेता होगा। आजतक आईसीसी के 12 वनडे वर्ल्डकप और सिक्स टी20 वर्ल्डकप में किसी में भी संयुक्त विजेता घोषित नहीं हुआ है। 2017 तक आईसीसी का एक और इवेंट होता था...

सुशील कुमार: ऐसा कीर्तिमान जो किसी भारतीय द्वारा स्थापित नहीं किया गया।

सुशील कुमार एक ऐसा नाम जो इस वक्त बहुत शुर्कियों में है, अपने शानदार करियर के कारण नहीं बल्कि एक मर्डर केस के कारण। लेकिन इन सब बातों को हटाते हुए बात करते है उनके शानदार करियर की।                            Sushil Kumar सुशील कुमार का प्रारंभिक संघर्ष सुशील कुमार का जन्म दिल्ली के नजफगढ़ के छोटे से गांव बापरोला में 1983 ई में हुआ था। इनके पिता बस कंडक्टर थे। बचपन से ही कुश्ती में दिलचस्पी होने की वजह से यह कोच सतपाल से जुड़ गय। 2006 दोहा एशियाई खेलों में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इन्होंने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।                            बीजिंग ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर बनाई पहचान  2008 ओलंपिक खेलों का आयोजन चीन के शहर बीजिंग में हुआ। सुशील कुमार ने 66 kg भार वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। वे ओलंपिक खेलों में पदक जीतने वाले दूसरे पहलवान बने। भारत ने 56 साल बाद फिर से पहलवानी में पदक हासिल किया। इससे पहले 1952 में के डी जाधव ने क...

आईपीएल 2021: सितंबर-अक्टूबर में हो सकते हैं आईपीएल के बचे हुए मैच बीसीसीआई ने जताई संभावना

  कोरोना महामारी के कारण आईपीएल के 14वें सीजन को बीच में ही स्थगित कर दिया गया था। कोलकाता के खिलाड़ी वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर के कोरॉना पॉजिटिव निकलने के बाद आईपीएल को अनिश्चित कालीन के लिए टाल दिया गया था। अभी तक आईपीएल के 29 मुकाबले खेले जा चुके हैं और 31 मुकाबले खेले जाने हैं। यूएई में हो सकता है आईपीएल का बचा हुआ सीजन आईपीएल के बचे हुए मुकाबलों का आयोजन यूएई में कराए जाने की संभावना है। बीसीसीआई के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आईपीएल का आयोजन 16 से 20 सितंबर से लेकर 9 से 10 अक्टूबर के बीच कराया जा सकता है। विदेशी खिलाड़ियों के खेलने पर संशय आईपीएल के बचे हुए मुकाबलों में विदेशी खिलाड़ियों के पर संशय है। 19 सितंबर से सीपीएल के आयोजन के कारण वेस्ट इंडीज के खिलाड़ियों के खेलने पर कुछ कहा नहीं जा सकता है साथ ही साथ आईपीएल के ठीक बाद वर्ल्ड कप के आयोजन के कारण कुछ खिलाड़ियों के खेलने की संभावना नहीं है।