सुशील कुमार एक ऐसा नाम जो इस वक्त बहुत शुर्कियों में है, अपने शानदार करियर के कारण नहीं बल्कि एक मर्डर केस के कारण। लेकिन इन सब बातों को हटाते हुए बात करते है उनके शानदार करियर की।
सुशील कुमार का प्रारंभिक संघर्ष
सुशील कुमार का जन्म दिल्ली के नजफगढ़ के छोटे से गांव बापरोला में 1983 ई में हुआ था। इनके पिता बस कंडक्टर थे। बचपन से ही कुश्ती में दिलचस्पी होने की वजह से यह कोच सतपाल से जुड़ गय। 2006 दोहा एशियाई खेलों में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इन्होंने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
बीजिंग ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर बनाई पहचान
2008 ओलंपिक खेलों का आयोजन चीन के शहर बीजिंग में हुआ। सुशील कुमार ने 66 kg भार वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। वे ओलंपिक खेलों में पदक जीतने वाले दूसरे पहलवान बने। भारत ने 56 साल बाद फिर से पहलवानी में पदक हासिल किया। इससे पहले 1952 में के डी जाधव ने कुश्ती में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।
लंदन ओलंपिक में रजत पदक जीतकर रचा इतिहास
2012 लंदन ओलंपिक में सुशील कुमार ने रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया। वह कुश्ती में रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने साथ ही साथ लगातार दो ओलंपिक खेलों में व्यक्तिगत पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने। लंदन ओलंपिक में फाइनल मुकाबले में तसुहिरो के हाथों 4-1 से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
सुशील कुमार द्वारा स्थापित कीर्तिमान
1. सुशील कुमार व्यक्तिगत स्पर्धा में दो पदक जीतने वाले एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं।
2. बीजिंग ओलंपिक में कुश्ती के दूसरे राउंड में टॉस हारकर मैच जीतने वाले सुशील कुमार पहले अंतरराष्ट्रीय भारतीय खिलाड़ी बने। उन्होंने मैच में कज़ाकस्तान के स्पिरीदोनोव को हराया था।
सुशील कुमार द्वारा हासिल की गई उपलब्धियां
2014 राष्ट्रमंडल खेल - गोल्ड मेडल
2012 लंदन ओलंपिक - सिल्वर मेडल
2010 राष्ट्रमंडल खेल - गोल्ड मेडल
2008 बीजिंग ओलंपिक - ब्रॉन्ज मेडल
2006 दोहा एशियाई खेल - ब्रॉन्ज मेडल
पुरस्कार
राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार - 2008
अर्जुन पुरस्कार - 2005
पद्मा श्री पुरस्कार
जूनियर रेसलर सागर धनकड़ की हत्या के आरोप में सुशील कुमार गिरफ्तार
4 मई की रात को सुशील कुमार ने अपने साथियों के साथ मिलकर सागर धनकड़ और अन्य दो लोगों से मारपीट की जिसमे सागर धनकड़ की मृत्यु हो गई। तब से सुशील कुमार फरार था और दिल्ली से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।
क्या था मामला
सागर धनकड़ सुशील कुमार के मकान में रहता था जो की सुशील कुमार की वाइफ के नाम पर है।
सागर धनकड़ ने मकान का दो महीने का किराया नहीं दिया था जिस कारण दोनो में विवाद हो गया।
किराया न मिलने की वजह से सुशील कुमार ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर छत्रसाल स्टेडियम में मारपीट की जिसमे सागर धनकड़ की मौत हो गई।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Do not post spam link on comment box