इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) विश्व की सबसे लोकप्रिय लीग है। इस लीग में दुनिया भर के धुरंधर खिलाड़ी अपना जौहर दिखाते हैं तो वहीं इस लीग से भारत के युवा खिलाड़ियों का जलवा भी देखने को मिलता है। कुछ बल्लेबाज अपने बेहतरीन खेल से कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लेते हैं। ऐसे आज हम उन खिलाड़ियों की बात करने वाले हैं जिन्होंने आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का कारनामा किया है। के एल राहुल (पंजाब किंग्स) के एल राहुल ने आईपीएल 2018 में पंजाब किंग्स की और से खेलते हुए दिल्ली कैपिटल के खिलाफ मात्र 14 गेंद में अर्धशतक ठोका था। यह आईपीएल इतिहास का अब तक का सबसे तेज अर्धशतक है। अपनी पारी के दौरान राहुल ने 6 चौके और 4 छक्के जड़े थे। यूसुफ पठान (कोलकाता नाइट राइडर्स) कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व खिलाड़ी यूसुफ पठान अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और इसका नमूना उन्होंने 2014 आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दिखाया। केकेआर को अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंचने के लिए सनराइजर्स द्वारा दिए गए 161 रन के लक्ष्य को 15.2 ओवर में प्राप्त करना था लेकिन यूसुफ पठान ने अपनी तूफानी पारी की बदौ...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Do not post spam link on comment box