आईपीएल 2021 के बचे हुए मुकाबले यूएई में ही होंगे। 29 मई शनिवार को हुई बीसीसीआई की आम बैठक में यह फैसला किया गया। आईपीएल के बचे सभी मुकाबले यूएई के तीन स्टेडियम शेख जायद इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम आबूधाबी , दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम और शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले जायेंगे।
बीसीसीआई ने इन कारणों से आईपीएल को यूएई में करने का लिया निर्णय
बीसीसीआई की आम बैठक में निर्णय लिया गया की आईपीएल यूएई में ही होगा। बीसीसीआई का कहना है कि यूएई के तीनों स्टेडियम के बीच की दूरी कम होने के कारण बायो बबल ज्यादा सुरक्षित रहेगा और यात्रा करने में भी दिक्कत नहीं होगी।
आईपीएल 2021 का अबतक का लेखा जोखा
आईपीएल 2021 का सीजन स्थगित होने से पहले 29 मैच हो गय थे और 31 मैच अब भी शेष है।
आईपीएल 2021 का अंतिम मुकाबला 2 मई को दिल्ली कैपिटल और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया था जिसमे दिल्ली ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी।
कुछ टीमों के खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के कोरोना पॉजिटिव निकलने से आईपीएल को 4 मई को अनिश्चितकालीन के लिए टाल दिया गया था।
यूएई में आईपीएल के शेष बचे मैचों को 19 सितंबर से 15 अक्टूबर तक कराए जाने की तैयारी है। आईपीएल के बचे सीजन में डबल हेडर ज्यादा होने की संभावना है।
पॉइंट्स टेबल में टीमों की स्थिति
आईपीएल पॉइंट्स टेबल में दिल्ली कैपिटल्स 8 मैचों में 6 जीत के साथ नंबर 1 पोजीशन पर चल रही है।
5 जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स दूसरे नंबर पर और इतनी ही जीत के साथ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर तीसरे स्थान पर काबिज है।
इस सीजन सबसे खराब प्रदर्शन सनराइजर्स हैदराबाद का रहा है जो 7 मैचों में सिर्फ 1 जीत के साथ आखिरी पायदान पर स्थित है।
ऑरेंज कैप होल्डर
शिखर धवन - 8 मैच 380 रन
के एल राहुल - 7 मैच 331 रन
फाफ डु प्लेसिस - 7 मैच 320 रन
पर्पल कैप होल्डर
हर्षल पटेल - 17 wicket
आवेश खान - 14 wicket
क्रिश मॉरिस - 14 wicket





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Do not post spam link on comment box