सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Fastest fifties in ipl history

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) विश्व की सबसे लोकप्रिय लीग है। इस लीग में दुनिया भर के धुरंधर खिलाड़ी अपना जौहर दिखाते हैं तो वहीं इस लीग से भारत के युवा खिलाड़ियों का जलवा भी देखने को मिलता है। कुछ बल्लेबाज अपने बेहतरीन खेल से कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लेते हैं। ऐसे आज हम उन खिलाड़ियों की बात करने वाले हैं जिन्होंने आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का कारनामा किया है।




Ipl fastest fifties



के एल राहुल (पंजाब किंग्स)


के एल राहुल ने आईपीएल 2018 में पंजाब किंग्स की और से खेलते हुए दिल्ली कैपिटल के खिलाफ मात्र 14 गेंद में अर्धशतक ठोका था। यह आईपीएल इतिहास का अब तक का सबसे तेज अर्धशतक है। अपनी पारी के दौरान राहुल ने 6 चौके और 4 छक्के जड़े थे। 



यूसुफ पठान (कोलकाता नाइट राइडर्स)


कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व खिलाड़ी यूसुफ पठान अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और इसका नमूना उन्होंने 2014 आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दिखाया। केकेआर को अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंचने के लिए सनराइजर्स द्वारा दिए गए 161 रन के लक्ष्य को 15.2 ओवर में प्राप्त करना था लेकिन यूसुफ पठान ने अपनी तूफानी पारी की बदौलत केकेआर को 14.2 ओवर में ही जीत दिला दी। यूसुफ पठान ने 22 गेंदों में 77 रनों की पारी खेली। वहीं उन्होंने अपना अर्धशतक मात्र 15 गेंदों में पूरा किया। 



Fastest fifties in ipl history




सुनील नारायण (कोलकाता नाइट राइडर्स)


सुनील नारायण  ने आरसीबी के खिलाफ मात्र 15 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया। वहीं उन्होंने अपने ओपनिंग जोड़ीदार क्रिस लिन के साथ मिलकर पावरप्ले में 105 रन जोड़े जो आईपीएल के इतिहास में पावरप्ले में सबसे बड़ा स्कोर है।



Fastest fifties in ipl history



सुरेश रैना (चेन्नई सुपर किंग्स)


मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर सुरेश रैना ने 2014 के क्वालीफायर मैच में किंग्स इलेवन पंजाब (पंजाब किंग्स) के खिलाफ 16 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। उन्होंने इस मैच में 87 रन की पारी खेली जिसमें 12 चौके और 6 छक्के शामिल थे। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वीरेंद्र सहवाग के शानदार शतक की बदौलत 20 ओवर में सीएसके को 227 रन का लक्ष्य दिया। सीएसके के लिए रैना ने पहले 6 ओवर में ही 87 रन ठोक डाले और चेन्नई ने पावरप्ले में 100 रन बनाए। ऐसा लगा कि सीएसके मैच जीत जाएगी लेकिन रैना के रनआउट होते ही बाजी पलट गई और पंजाब ने यह मैच 24 रन से जीतकर फाइनल में जगह बनाई। चेन्नई एकमात्र ऐसी टीम है जिसने आईपीएल इतिहास में 2 बार पावरप्ले में 100 रन बनाए हैं।



Fastest fifties in ipl history




क्रिस गेल (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)


रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 17 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। क्रिस्टोफर हेनरी गेल यहीं नहीं रुके। उन्होंने 66 गेंद में 175 रन की रिकॉर्ड तोड़ पारी खेल डाली और ब्रैंडन मैक्कुलम के सबसे ज्यादा 158 रन के स्कोर को पीछे छोड़ दिया। यही नहीं क्रिस गेल ने अपनी पारी के दौरान 17 छक्के जड़े जो आईपीएल इतिहास में किसी बल्लेबाज द्वारा एक पारी में लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं। उनकी इस रिकॉर्ड तोड़ पारी की बदौलत आरसीबी ने 263 रन का स्कोर बनाया जो आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा टीम टोटल है।



Fastest fifties in ipl history



किरोन पोलार्ड (मुंबई इंडियंस)


मुंबई इंडियंस के महामानव किरोन पोलार्ड ने इसी आईपीएल 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 17 गेंद में अर्धशतक जड़कर मुंबई की और सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने मुंबई के हार्दिक पांड्या और ईशान किशन की बराबरी की। विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम एक समय मैच हारती हुई दिख रही थी लेकिन किरोन पोलार्ड ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए मुंबई एक रोमांचक मुकाबले में जीत दिलाई। सीएसके ने मुंबई को जीत के लिए 219 रन का लक्ष्य दिया था जिसे मुंबई ने आखिरी गेंद पर प्राप्त कर लिया। किरोन पोलार्ड ने 34 गेंद में 87 रन धुआंधार पारी खेली जिसमें 6 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। उनकी इस पारी की बदौलत मुंबई ने पहली बार 200 से ज्यादा का टारगेट चेस कर लिया।



Fastest fifties in ipl history




ईशान किशन (मुम्बई इंडियंस)


मुंबई इंडियंस के युवा बल्लेबाज ईशान किशन ने 2018 आईपीएल में केकेआर के खिलाफ मात्र 17 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। वह आईपीएल में मुंबई की और से सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने मैच में 21 गेंदों में 62 रन की धुआंधार पारी खेली जिसमें 6 छक्के और 5 चौके शामिल थे। उनकी इस पारी की बदौलत मुंबई ने पहले खेलते हुए 210 रन बनाए और केकेआर को 108 रन पर समेट कर 102 रन की विशाल जीत दर्ज की।



इसके अतिरिक्त 17 गेंद पर 5 और बल्लेबाजों ने अर्धशतक ठोका है। इन खिलाड़ियों में एडम गिलक्रिस्ट, हार्दिक पांड्या, निकोलस पूरन, क्रिस मॉरिस और सुनील नारायण शामिल हैं।



पृथ्वी शॉ (दिल्ली कैपिटल)


दिल्ली कैपिटल के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने आईपीएल 2021 में केकेआर के खिलाफ 18 गेंदों अपना अर्धशतक बनाया। वह दिल्ली की ओर से दूसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने केकेआर के खिलाफ 41 गेंद में 82 रन की पारी खेली जिसमे 12 चौके और 3 छक्के शामिल थे। उनकी इस पारी की बदौलत दिल्ली ने 155 रन के लक्ष्य को केवल 16.3 ओवर में हासिल कर लिया। वहीं इस मैच में पृथ्वी शॉ ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह आईपीएल में पहले ओवर में 6 चौके लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने वहीं आईपीएल ओवरऑल यह कारनामा करने वाले तीसरे खिलाड़ी बने। पृथ्वी ने शिवम मावी के पहले ओवर की 6 की 6 गेंदों को बाउंड्री के पार पहुंचाया। उनसे पहले आईपीएल में यह कारनामा केवल अजिंक्य रहाणे और ल्युक राईट ने किया है।







Player Total runs Balls for fifty Against Year
K.L. Rahul 51 14 DD 2018
Yusuf Pathan 72 15 SRH 2014
Sunil Narayan 54 15 RCB 2017
Suresh Raina 87 16 PBKS 2014
Adam Gilchrist 85 17 DC 2009
Hardik pandya 91 17 KKR 2019
Nicholas pooran 77 17 SRH 2020
Chris Gayle 175* 17 PWI 2013
Ishan Kishan 62 17 KKR 2018
Chris Morris 82 17 GL 2016
kiron Pollard 85 17 CSK 2021
Prithvi Shaw 82 18 KKR 2021



19 सितंबर से हो सकता है आईपीएल 14 का बचा हुआ सीजन


आईपीएल 14 का बचा हुआ सीजन 19 सितंबर से खेले जाने की संभावना है। आईपीएल 2021 में अभी तक 29 मैच हो चुके हैं और अभी 31 मैच बाकी हैं। आईपीएल को 2 मई को कॉविड केसेस में बढ़ोत्तरी होने पर स्थगित कर दिया गया था।




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

M S Dhoni के जीवन के कुछ अनसुने किस्से

Ms dhoni वह कप्तान जिसने 28 साल बाद भारत को बनाया विश्व विजेता। 2 अप्रैल 2011 का वोह दिन जब कमेंट्री कर रहे रवि शास्त्री ने कही यह पंक्तियां - 'Dhoniiiii finishes off in style. A magnificent strike into the crowd. India lift the World Cup after 28 years. The party's started in the dressing room. And it’s an Indian captain, who’s been absolutely magnificent, in the night of the final.’ कैप्टन कूल के नाम से मशहूर माही या महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट नहीं बल्कि विश्व के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक हैं। धोनी ने अपनी कप्तानी में वो उपलब्धियां हासिल की हैं जो शायद ही कोई कप्तान हासिल कर पाया हो। धोनी क्रिकेट जगत में अपनी बल्लेबाजी से ज्यादा अपनी दमदार कप्तानी के लिए जाने जाते हैं। धोनी हर खिलाड़ी को मैच के हिसाब से चलाना जानते थे। आज हम ms dhoni की इसलिए बात कर रहे हैं क्योंकि आज हमारे कैप्टन कूल का जन्मदिन है। एमएस धोनी की निजी जिंदगी - एमएस धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को झारखंड में रांची के एक मध्यम वर्गीय राजपूत परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम पान सिंह धोनी तथा माता का नाम...

Ipl 2021 latest update: यूएई में ही होंगे आईपीएल के बचे हुए मुकाबले बीसीसीआई ने लिया फैसला

आईपीएल 2021 के बचे हुए मुकाबले यूएई में ही होंगे। 29 मई शनिवार को हुई बीसीसीआई की आम बैठक में यह फैसला किया गया। आईपीएल के बचे सभी मुकाबले यूएई के तीन स्टेडियम शेख जायद इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम आबूधाबी , दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम और शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले जायेंगे।                        Ipl 2021 latest update बीसीसीआई ने इन कारणों से आईपीएल को यूएई में करने का लिया निर्णय  बीसीसीआई की आम बैठक में निर्णय लिया गया की आईपीएल यूएई में ही होगा। बीसीसीआई का कहना है कि यूएई के तीनों स्टेडियम के बीच की दूरी कम होने के कारण बायो बबल ज्यादा सुरक्षित रहेगा और यात्रा करने में भी दिक्कत नहीं होगी। आईपीएल 2021 का अबतक का लेखा जोखा आईपीएल 2021 का सीजन स्थगित होने से पहले 29 मैच हो गय थे और 31 मैच अब भी शेष है। आईपीएल 2021 का अंतिम मुकाबला 2 मई को दिल्ली कैपिटल और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया था जिसमे दिल्ली ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी।                        क...