कोरोना महामारी के कारण आईपीएल के 14वें सीजन को बीच में ही स्थगित कर दिया गया था। कोलकाता के खिलाड़ी वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर के कोरॉना पॉजिटिव निकलने के बाद आईपीएल को अनिश्चित कालीन के लिए टाल दिया गया था। अभी तक आईपीएल के 29 मुकाबले खेले जा चुके हैं और 31 मुकाबले खेले जाने हैं।
यूएई में हो सकता है आईपीएल का बचा हुआ सीजन
आईपीएल के बचे हुए मुकाबलों का आयोजन यूएई में कराए जाने की संभावना है। बीसीसीआई के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आईपीएल का आयोजन 16 से 20 सितंबर से लेकर 9 से 10 अक्टूबर के बीच कराया जा सकता है।
विदेशी खिलाड़ियों के खेलने पर संशय
आईपीएल के बचे हुए मुकाबलों में विदेशी खिलाड़ियों के पर संशय है। 19 सितंबर से सीपीएल के आयोजन के कारण वेस्ट इंडीज के खिलाड़ियों के खेलने पर कुछ कहा नहीं जा सकता है साथ ही साथ आईपीएल के ठीक बाद वर्ल्ड कप के आयोजन के कारण कुछ खिलाड़ियों के खेलने की संभावना नहीं है।

Nyc
जवाब देंहटाएं