सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

England vs Newzealand test: पहला टेस्ट मैच ड्रॉ। रोरी बर्न्स और डेवोन कन्वे ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड

इंगलैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला पहला टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया है। टेस्ट मैच के पांचवें दिन न्यूजीलैंड ने अपनी पारी 169 रन पर घोषित करके इंग्लैंड को 273 रन का लक्ष्य दिया था। इसके जवाब में इंग्लैंड ने 3 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए और मैच ड्रॉ हो गया।

England vs Newzealand test, match drawn
England vs Newzealand

Source: twitter.com

डेवोन कन्वे बने मैन ऑफ द मैच

अपने डेब्यू टेस्ट की पहली पारी में दोहरा शतक जड़ने वाले डेवोन कन्वे को मैन ऑफ द मैच के अवार्ड से नवाजा गया। डेवोन कन्वे पहली पारी 200 रन बनाकर रन आउट हो गए थे वहीं उन्होंने दूसरी पारी में 23 रनों का योगदान दिया।


Source: twitter.com

यह रहा मैच का हाल

इंगलैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 378 रन का स्कोर खड़ा किया। केन विलियमसन के पहले बैटिंग करने का फैसला सही साबित करते हुए डेवोन कन्वे और टॉम लैथम ने पहले विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी की।
न्यूजीलैंड की और से पहली पारी में सबसे ज्यादा रन डेवोन कन्वे के बल्ले से निकले। उन्होंने पहली पारी में दोहरा शतक जड़ा। वहीं हेनरी निकोलस ने 61 रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड के अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। टॉम लैथम ने 28 रन, कप्तान केन विलियमसन 13, रॉस टेलर 14 रन बनाकर आउट हुए वहीं आखिरी क्रम पर बल्लेबाजी करने आए नील वेगनर 25 रन बनाकर नाबाद रहे।
इंगलैंड की और से डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज ओली रॉबिंसन ने 4 विकेट चटकाए वहीं मार्क वुड को 3 और जेम्स एंडरसन को 2 विकेट मिले।

पहली पारी खेलने उतरी इंग्लैंड की टीम 275 रन पर ऑल आउट हो गई और न्यूजीलैंड को पहली पारी में 103 रन की बढ़त मिली। इंगलैंड की और से रोरी बर्न्स ने 132 रन, ओली रॉबिंसन ने 42, जो रूट ने 42, ओली पोप ने 22, स्टुअर्ट ब्रॉड ने 10 और जेम्स एंडरसन ने 8 रन बनाए।
न्यूजीलैंड की और से टिम साउदी ने 6 विकेट, कायल जेमिसन ने 3 विकेट और नील वेगनर ने एक विकेट लिया।




न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी 6 विकेट के नुकसान पर 169 रन पर घोषित की। दूसरी पारी में न्यूजीलैंड के लिए टॉम लैथम ने सबसे अधिक 39 रन बनाए और रॉस टेलर ने 33 रनों का योगदान दिया।
इंगलैंड की और से फिर सबसे सफल गेंदबाज ओली रॉबिंसन रहे जिन्होंने 3 विकेट अपने नाम किए। वहीं स्टुअर्ट ब्रॉड, मार्क वुड और जो रूट को 1-1 विकेट मिला।

आखिरी पारी खेलने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए। इंगलैंड और से डॉमनिक सिब्ले ने सबसे अधिक 60* रन की पारी खेली वहीं जो रूट ने 40 रन, रोरी बर्नस ने 25 रन और ओली पोप ने 20* रन बनाए।
वही न्यूजीलैंड की और से नील वेगनर ने 2 और टिम साउदी ने 1 विकेट झटका।

डेवोन कन्वे और रोरी बर्न्स ने बनाया 70 साल बाद अनोखा रिकॉर्ड

डेवोन कन्वे और रोरी बर्न्स ने एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया। यह दोनों पहली पारी में अपनी टीम की तरफ से आखिरी विकेट के रूप मे आउट हुए। इस पहले यह कारनामा 70 साल पहले 1951 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के मैच के दौरान हुआ था जब दोनो टीमों के ओपनर बल्लेबाज अपनी। टीम के आखिरी विकेट के रूप में आउट हुए थे। तब यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के मॉरिस आर्थर और इंग्लैंड के लेन हटन ने बनाया था। मॉरिस आर्थर ने 206 रन की पारी खेली थी वहीं लेन हटन 156 रन बनाकर अंतिम विकेट के रूप में आउट हुए थे। यह मैच ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड मैदान पर खेला गया था।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Fastest fifties in ipl history

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) विश्व की सबसे लोकप्रिय लीग है। इस लीग में दुनिया भर के धुरंधर खिलाड़ी अपना जौहर दिखाते हैं तो वहीं इस लीग से भारत के युवा खिलाड़ियों का जलवा भी देखने को मिलता है। कुछ बल्लेबाज अपने बेहतरीन खेल से कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लेते हैं। ऐसे आज हम उन खिलाड़ियों की बात करने वाले हैं जिन्होंने आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का कारनामा किया है। के एल राहुल (पंजाब किंग्स) के एल राहुल ने आईपीएल 2018 में पंजाब किंग्स की और से खेलते हुए दिल्ली कैपिटल के खिलाफ मात्र 14 गेंद में अर्धशतक ठोका था। यह आईपीएल इतिहास का अब तक का सबसे तेज अर्धशतक है। अपनी पारी के दौरान राहुल ने 6 चौके और 4 छक्के जड़े थे।  यूसुफ पठान (कोलकाता नाइट राइडर्स) कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व खिलाड़ी यूसुफ पठान अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और इसका नमूना उन्होंने 2014 आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दिखाया। केकेआर को अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंचने के लिए सनराइजर्स द्वारा दिए गए 161 रन के लक्ष्य को 15.2 ओवर में प्राप्त करना था लेकिन यूसुफ पठान ने अपनी तूफानी पारी की बदौ...

M S Dhoni के जीवन के कुछ अनसुने किस्से

Ms dhoni वह कप्तान जिसने 28 साल बाद भारत को बनाया विश्व विजेता। 2 अप्रैल 2011 का वोह दिन जब कमेंट्री कर रहे रवि शास्त्री ने कही यह पंक्तियां - 'Dhoniiiii finishes off in style. A magnificent strike into the crowd. India lift the World Cup after 28 years. The party's started in the dressing room. And it’s an Indian captain, who’s been absolutely magnificent, in the night of the final.’ कैप्टन कूल के नाम से मशहूर माही या महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट नहीं बल्कि विश्व के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक हैं। धोनी ने अपनी कप्तानी में वो उपलब्धियां हासिल की हैं जो शायद ही कोई कप्तान हासिल कर पाया हो। धोनी क्रिकेट जगत में अपनी बल्लेबाजी से ज्यादा अपनी दमदार कप्तानी के लिए जाने जाते हैं। धोनी हर खिलाड़ी को मैच के हिसाब से चलाना जानते थे। आज हम ms dhoni की इसलिए बात कर रहे हैं क्योंकि आज हमारे कैप्टन कूल का जन्मदिन है। एमएस धोनी की निजी जिंदगी - एमएस धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को झारखंड में रांची के एक मध्यम वर्गीय राजपूत परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम पान सिंह धोनी तथा माता का नाम...

Ipl 2021 latest update: यूएई में ही होंगे आईपीएल के बचे हुए मुकाबले बीसीसीआई ने लिया फैसला

आईपीएल 2021 के बचे हुए मुकाबले यूएई में ही होंगे। 29 मई शनिवार को हुई बीसीसीआई की आम बैठक में यह फैसला किया गया। आईपीएल के बचे सभी मुकाबले यूएई के तीन स्टेडियम शेख जायद इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम आबूधाबी , दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम और शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले जायेंगे।                        Ipl 2021 latest update बीसीसीआई ने इन कारणों से आईपीएल को यूएई में करने का लिया निर्णय  बीसीसीआई की आम बैठक में निर्णय लिया गया की आईपीएल यूएई में ही होगा। बीसीसीआई का कहना है कि यूएई के तीनों स्टेडियम के बीच की दूरी कम होने के कारण बायो बबल ज्यादा सुरक्षित रहेगा और यात्रा करने में भी दिक्कत नहीं होगी। आईपीएल 2021 का अबतक का लेखा जोखा आईपीएल 2021 का सीजन स्थगित होने से पहले 29 मैच हो गय थे और 31 मैच अब भी शेष है। आईपीएल 2021 का अंतिम मुकाबला 2 मई को दिल्ली कैपिटल और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया था जिसमे दिल्ली ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी।                        क...