सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Icc odi super league. Icc वनडे सुपर लीग।

आईसीसी वनडे सुपर लीग का यह पहला सीजन है।यह सीजन जुलाई 2020 से मार्च 2023 तक खेला जाएगा। इस प्रतियोगिता में 12 इंटरनेशनल टीमें जो आईसीसी की पूर्ण सदस्य हैं भाग ले रही हैं और 13वीं टीम नीदरलैंड है।



Icc ODI super league, ODI super league me india ki position





हर टीम 8 सीरीज खेलेगी और हर सीरीज में 3 मुकाबले खेले जायेंगे। हर टीम 4 सीरीज अपने घर पर और 4 सीरीज विदेश में खेलेंगी।


यह सीजन 30 जुलाई 2020 को इंग्लैंड और आयरलैंड के मुकाबले के साथ शुरू हुआ।






आईसीसी सुपर लीग के अंतर्गत अंक निम्न प्रकार वितरित किए जायेंगे



• जीतने वाली टीम को 10 अंक दिए जायेंगे।
• अगर मैच टाई ,ड्रॉ या रद्द होता है तो दोनो टीमों को 5-5 अंक दिए जायेंगे।
• हारने वाली टीम को कोई अंक नहीं दिया जाएगा।
• मैच में ओवर रेट कम होने पर प्रत्यक ओवर कम होने पर एक अंक काटा जाएगा।







आईसीसी वनडे सुपर लीग पॉइंट्स टेबल



आईसीसी वनडे सुपर लीग के पॉइंट्स टेबल में नंबर एक पर इंग्लैड की टीम स्थापित है।


वहीं भारत की बात की जाए तो वह इस टेबल में 8वेंपायदान पर स्थित है।


आईसीसी वनडे सुपर लीग के पॉइंट्स टेबल में टीमों की स्थिति निम्न प्रकार है -


TeamsMWLTN/RPTNRR
England137501750.863
Bangladesh95400500.013
Australia64200400.347
Pakistan7430040-0.107
Newzealand33000302.352
Afghanistan33000300.527
West Indies6330030-0.876
India6330029-0.252
Nederland3210020-0.049
Ireland9270020-0.614
Srilanka9170113-0.5
Zimbabwe3120010-0.741
South Africa312009-0.08



भारत पहले ही कर चुका है क्वालीफाई



आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम पहले ही क्वालीफाई कर चुकी है क्योंकि भारत मेजबान है इसलिए उस पर आईसीसी सुपर लीग का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।



सुपर लीग से भारत समेत 8 टीमें क्वालीफाई करेंगी और नीचे की पांच टीमें आईसीसी विश्व क्रिकेट लीग 2 में एसोसिएट देशों के साथ खेलेंगी।



इस लीग से 2 टीमें आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के लिए क्वालीफाई करेंगी।



आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी।


यदि दो या दो से अधिक टीमों के अंक समान है तो निम्न टाईब्रेक का प्रयोग किया जाएगा-


• जिस टीम ने अधिक मैच जीते हो उसे उच्च स्थान दिया जाएगा।
• यदि दो टीमें समान मैच जीतती है तो नेट रन रेट के आधार पर उनको स्थान दिया जाएगा।
• यदि दोनों टीमों का नेट रन रेट भी बराबर रहता है तो 1 जुलाई 2020 को आईसीसी वनडे रैंकिंग में उच्च स्थान पर रहने वाली टीम को अंक तालिका में उच्च स्थान दिया जाएगा।

कैसा रहा है भारत का सफर


भारत का सफर 



भारत ने अबतक सुपर लीग के अंतर्गत दो सीरीज खेली हैं जिसमे से उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में ही 1-2 से हार का सामना करना पड़ा है।


वही इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज में भारत ने इंग्लैंड को 2-1 से मात दी थी। 


भारत ने अबतक सुपर लीग में 6 मुकाबले खेले हैं जिसमे उसे 3 में जीत और 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।
भारत 29 अंकों के साथ अंक तालिका में 8वें स्थान पर काबिज है।


चूंकि भारत मेजबान है इसलिए वह पहले ही वर्ल्ड कप 2023 के लिए क्वालीफाई कर चुका है।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Fastest fifties in ipl history

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) विश्व की सबसे लोकप्रिय लीग है। इस लीग में दुनिया भर के धुरंधर खिलाड़ी अपना जौहर दिखाते हैं तो वहीं इस लीग से भारत के युवा खिलाड़ियों का जलवा भी देखने को मिलता है। कुछ बल्लेबाज अपने बेहतरीन खेल से कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लेते हैं। ऐसे आज हम उन खिलाड़ियों की बात करने वाले हैं जिन्होंने आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का कारनामा किया है। के एल राहुल (पंजाब किंग्स) के एल राहुल ने आईपीएल 2018 में पंजाब किंग्स की और से खेलते हुए दिल्ली कैपिटल के खिलाफ मात्र 14 गेंद में अर्धशतक ठोका था। यह आईपीएल इतिहास का अब तक का सबसे तेज अर्धशतक है। अपनी पारी के दौरान राहुल ने 6 चौके और 4 छक्के जड़े थे।  यूसुफ पठान (कोलकाता नाइट राइडर्स) कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व खिलाड़ी यूसुफ पठान अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और इसका नमूना उन्होंने 2014 आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दिखाया। केकेआर को अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंचने के लिए सनराइजर्स द्वारा दिए गए 161 रन के लक्ष्य को 15.2 ओवर में प्राप्त करना था लेकिन यूसुफ पठान ने अपनी तूफानी पारी की बदौ...

M S Dhoni के जीवन के कुछ अनसुने किस्से

Ms dhoni वह कप्तान जिसने 28 साल बाद भारत को बनाया विश्व विजेता। 2 अप्रैल 2011 का वोह दिन जब कमेंट्री कर रहे रवि शास्त्री ने कही यह पंक्तियां - 'Dhoniiiii finishes off in style. A magnificent strike into the crowd. India lift the World Cup after 28 years. The party's started in the dressing room. And it’s an Indian captain, who’s been absolutely magnificent, in the night of the final.’ कैप्टन कूल के नाम से मशहूर माही या महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट नहीं बल्कि विश्व के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक हैं। धोनी ने अपनी कप्तानी में वो उपलब्धियां हासिल की हैं जो शायद ही कोई कप्तान हासिल कर पाया हो। धोनी क्रिकेट जगत में अपनी बल्लेबाजी से ज्यादा अपनी दमदार कप्तानी के लिए जाने जाते हैं। धोनी हर खिलाड़ी को मैच के हिसाब से चलाना जानते थे। आज हम ms dhoni की इसलिए बात कर रहे हैं क्योंकि आज हमारे कैप्टन कूल का जन्मदिन है। एमएस धोनी की निजी जिंदगी - एमएस धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को झारखंड में रांची के एक मध्यम वर्गीय राजपूत परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम पान सिंह धोनी तथा माता का नाम...

Ipl 2021 latest update: यूएई में ही होंगे आईपीएल के बचे हुए मुकाबले बीसीसीआई ने लिया फैसला

आईपीएल 2021 के बचे हुए मुकाबले यूएई में ही होंगे। 29 मई शनिवार को हुई बीसीसीआई की आम बैठक में यह फैसला किया गया। आईपीएल के बचे सभी मुकाबले यूएई के तीन स्टेडियम शेख जायद इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम आबूधाबी , दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम और शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले जायेंगे।                        Ipl 2021 latest update बीसीसीआई ने इन कारणों से आईपीएल को यूएई में करने का लिया निर्णय  बीसीसीआई की आम बैठक में निर्णय लिया गया की आईपीएल यूएई में ही होगा। बीसीसीआई का कहना है कि यूएई के तीनों स्टेडियम के बीच की दूरी कम होने के कारण बायो बबल ज्यादा सुरक्षित रहेगा और यात्रा करने में भी दिक्कत नहीं होगी। आईपीएल 2021 का अबतक का लेखा जोखा आईपीएल 2021 का सीजन स्थगित होने से पहले 29 मैच हो गय थे और 31 मैच अब भी शेष है। आईपीएल 2021 का अंतिम मुकाबला 2 मई को दिल्ली कैपिटल और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया था जिसमे दिल्ली ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी।                        क...