टोक्यो ओलंपिक शुरू होने से पहले भारत को तगड़ा झटका लगा है। 125kg भार वर्ग में ओलंपिक कोटा हासिल करने वाले सुमित मलिक डोप टेस्ट में फेल हो गए हैं। भारतीय पहलवान पिछले महीने बुल्गारिया में आयोजित ओलंपिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में उतरे थे। इस दौरान सुमित मलिक का डोप टेस्ट हुआ था।
![]() |
| Sumit Malik |
रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के सचिव पी एन प्रसाद ने कहा कि मलिक को सस्पेंड कर दिया गया है और उनका ओलंपिक कोटा छीन लिया गया है। इस मामले में सुमित मलिक को वर्ल्ड फेडरेशन के सामने अपना पक्ष रखना होगा। कि वह कहते हैं कि सुमित चोटिल और उन्होंने कुछ दवाई ली थी कारण वे इस मामले में फंस गए हैं। 23 जुलाई से शुरू होने वाले ओलंपिक खेलों से पहले वर्ल्ड फेडरेशन इस पर सुनवाई कर सकता है।
रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया पर भी लगा 16 लाख रुपए का जुर्माना
वर्ल्ड फेडरेशन ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया पर 16 लाख का जुर्माना लगा दिया है। अब 23 जुलाई को होने वाली सुनवाई से पहले सुमित मलिक के बी सैंपल का टेस्ट किया जाएगा। किन ऐसा कभी नहीं देखा गया है कि पहले सैंपल और बी सैंपल में कोई अंतर आता हो और दूसरी बात सुमित मलिक ने खुद दवाई खाने की बात को स्वीकार कर लिया है।
2016 रियो ओलंपिक में भी आया था डोपिंग का मामला सामनेे
पहले 2016 रियो ओलंपिक में भी भारत की तरफ से डोपिंग का मामला सामने आ चुका है जब भारतीय पहलवान नरसिंह यादव को डोपिंग टेस्ट में फेल होने के कारण ओलंपिक खेलों से बाहर कर दिया गया था लेकिन लेकिन नरसिंह यादव ने इसके लिए सुशील कुमार को जिम्मेदार ठहराया था।
अब इन खिलाड़ियों पर है ओलंपिक खेलों में पदक लाने की उम्मीद
सुमित मलिक से ओलंपिक खेलों का कोटा छिन जाने के बाद अब भारत के केवल 7 खिलाड़ी ही ओलंपिक खेलों में भाग ले सकेंगे। भारत के लिए पुरुष वर्ग में 3 खिलाड़ियों ने जबकि महिला वर्ग में 4 खिलाड़ियों ने ओलंपिक रेसलिंग में क्वालीफाई किया है।
रूस कैटेगरी में बजरंग पूनिया, दीपक पूनिया और रवि कुमार दहिया को ओलंपिक कोटा हासिल हुआ।
वहीं महिला कैटेगरी की बात की जाए तो भारत की तरफ से सीमा बिस्वास, अंशु मलिक, विनेश फोगाट और सोनम मलिक ने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है।
इस कारण ओलंपिक खेलों से बाहर हुए सुमित मलिक
सुमित मलिक पर मिथाइल हेक्साममिन ड्रग इस्तेमाल करने का आरोप है जिस कारण उन्हें ओलंपिक खेलों से बाहर कर दिया गया है। इस ड्रग के इस्तेमाल से 2009 मैं जमैका के स्टार धावक योहान ब्लेक पर भी प्रतिबंध लगा था। क्योंकि यह ड्रग बहुत आसानी से मिल जाता है जिस कारण योहान ब्लेक पर भी प्रतिबंध लग चुका है।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Do not post spam link on comment box