England vs Newzealand test: डेवोन कन्वे ने रचा इतिहास डेब्यू मैच में दोहरा शतक लगाने वाले सातवे खिलाड़ी बने।
इंगलैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में डेवोन कन्वे ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली।
डेवोन कन्वे डेब्यू टेस्ट मैच में दोहरा शतक लगाने वाले सातवे खिलाड़ी बन गए हैं।उन से पहले सिर्फ 6 खिलाड़ी ही यह मुकाम हासिल कर सके हैं।
न्यूजीलैंड की और से डेब्यू टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने कन्वे
डेवोन कन्वे न्यूजीलैंड की और से डेब्यू टेस्ट मैच में दोहरा शतक जड़ने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।उनसे पहले मैथ्यू सिंक्लेयर ने 1999 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट मैच में 214 रनों की पारी खेली थी।
डेवोन कन्वे ने अपनी पारी के दौरान 347 गेंदों में 22 चौके और 1 छक्के के साथ दो सौ रनों की शानदार पारी खेली।
डेवोन कन्वे ने अपना दोहरा शतक छक्के के साथ पूरा किया।
लॉर्ड्स के मैदान पर डेब्यू टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने डेवोन कन्वे
डेवोन कन्वे इंग्लैंड के लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में दोहरा शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यह कारनामा कोई और खिलाड़ी नही कर सका था।
पहले दिन भी एक रिकॉर्ड किया था अपने नाम
डेवोन कन्वे ने टेस्ट मैच के पहले दिन भी एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया था। डेवोन कन्वे लॉर्ड्स के मैदान पर एक दिन में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
वही लॉर्ड्स के मैदान पर किसी बल्लेबाज द्वारा अपने डेब्यू टेस्ट मैच में दूसरा शतक है।
लॉर्ड्स के मैदान पर डेब्यू टेस्ट में सबसे पहला शतक भारत के बल्लेबाज सौरव गांगुली ने ठोका था।
सौरभ गांगुली ने यह कारनामा 1996 में किया था।
अभी तक इन खिलाड़ियों ने लगाया है अपने डेब्यू टेस्ट में दोहरा शतक
डेवोन कन्वे के अलावा अपने डेब्यू टेस्ट में अभी तक केवल 6 खिलाड़ी ही दोहरा शतक जड़ सके हैं। अपने डेब्यू टेस्ट में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड RE Foster के नाम पर है। इंगलैंड के इस खिलाड़ी ने 1903 में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 287 रनों की पारी खेली थी।
Re foster(England) vs Australia - 287 run
Lawrence Rowe(West Indies) vs Newzealand-214 run
Brendon Kuruppu(Srilanka) vs Newzealand- 201* run
Matthew Sinclair (Newzealand) vs west indies - 214 run
Jacques Rudolph (South Africa) vs Bangladesh - 222* run
Kyle Mayers(West Indies) vs Bangladesh - 210* run
Devon Convey(Newzealand) vs England - 200 run

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Do not post spam link on comment box