इंगलैंड ने रोरी बर्न्स के शानदार शतक की बदौलत न्यूजीलैंड के पहली पारी में बनाए गए 378 रनों के जवाब में 275 रन बनाए। रोरी बर्न्स के शानदार शतक के बाद भी इंग्लैंड की टीम न्यूजीलैंड के पहली पारी के स्कोर से 103 रन पीछे रह गई। रोरी बर्न्स ने अपनी शतकीय पारी के दौरान 297 गेंदों का सामना करते हुए 16 चौकों और 1 छक्के की मदद से 132 रनों की शानदार पारी खेली।
![]() |
| Rory Burns |
टिम साउदी और कायल जेमिसन के आगे इंग्लैंड ने टेके घुटने
टिम साउदी और कायल जेमीसन के आगे इंग्लैंड ने टेके घुटने
रोरी बर्न्स को छोड़कर कोई भी इंग्लिश खिलाड़ी टिम साउदी और कायल जेमीसन के आगे नहीं टिक सका। इंगलैंड ने अपने दूसरे दिन के स्कोर 2 विकेट पर 111 रन से आगे खेलना शुरू किया जो रूट दिन की पहली ही गेंद पर कायल जेमीसन का शिकार हो गए। जो रूट और रोरी बर्न्स के बीच तीसरे विकेट के लिए 93 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद बैटिंग करने आए ओली पोप ने 22 रनों की पारी खेली। लेकिन इसके बाद टिम साउदी ने 140 के स्कोर पर तीन विकेट झटक कर इंग्लैंड के मध्य क्रम की कमर तोड़ दी। साउदी ने ओली पोप (22), डेनियल लॉरेंस (0) ,और जेम्स ब्रेसी को 0 पर चलता किया।
टिम साउदी ने इसके अलावा रोरी बर्न्स, जैक क्रॉले और ओली रॉबिंसन को अपना शिकार बनाया।वही न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज कायल जेमिसन ने तीन विकेट अपने नाम किए। नील वेगनर को एक विकेट मिला।
रोरी बर्न्स और ओली रॉबिंसन ने पारी को संभाला
140 रन पर 6 विकेट गिरने के बाद इंग्लैंड पारी जल्द सिमटती हुई दिख रही थी लेकिन ओली रॉबिंसन और रोरी बर्ंस की शानदार साझेदारी से इंग्लैंड 200 के पार पहुंच गई।
ओली रॉबिंसन और रोरी बर्न्स सातवे विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी की। ओली रॉबिंसन ने 42 रन की पारी खेली। उन्हें टिम साउदी ने पवेलियन की राह दिखाई।
इसके बाद रोरी बर्न्स ने स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन के साथ छोटी छोटी साझेदारियां करके टीम के स्कोर को 275 रन तक पहुंचाया। रोरी बर्न्स अंतिम विकेट के रूप में टिम साउदी का शिकार बने।
न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान पर बनाए 62 रन
न्यूजीलैंड की टीम ने चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक 2 विकेट के नुकसान पर 62 रन बना लिए हैं। न्यूजीलैंड की अब कुल बढ़त 165 रन की हो गई है। न्यूजीलैंड की और से टॉम लैथम 30 रन और नील वेगनर 2 क्रीज पर डटे हैं।
इंगलैंड की और से पदार्पण करने वाले तेज गेंदबाज ओली रॉबिंसन ने न्यूजीलैंड को शुरुआती झटके देकर मैच को ड्रॉ की तरफ धकेल दिया है।
ओली रॉबिंसन ने पहली पारी में दोहरा शतक लगाने वाले डेवोन कन्वे को 23 रन पर वही न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को 1 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन की राह दिखाई। ओली रॉबिंसन ने दिन का खेल समाप्त होने तक 9 ओवर में 8 रन देकर 2 विकेट चटका लिए हैं।
बारिश के चलते नहीं हो सका था तीसरे दिन का खेल
इंगलैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट का तीसरा दिन बारिश की भेंट चढ़ गया। तीसरे दिन रुक रुक कर हो रही बारिश से एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Do not post spam link on comment box