इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की मंगलवार को हुई मीटिंग में चैंपियंस ट्रॉफ़ी की वापसी पर फैसला लिया गया।मंगलवार को हुई मीटिंग में वनडे वर्ल्ड कप और t20 वर्ल्ड कप के साथ चैंपियंस ट्रॉफी की भी गहन चर्चा हुई जिसमे यह फैसला लिया गया कि 2025 में चैंपियंस ट्रॉफ़ी को फिर से शुरू किया जाएगा।
गौरतलब हो कि चैंपियंस ट्राफी को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के कारण 2017 में बंद कर दिया गया था लेकिन आईसीसी के फैसले के बाद चैंपियंस ट्रॉफी की एक बार फिर से वापसी होगी।
चैंपियंस ट्रॉफ़ी में पहले की तरह ही 8 टीमें हिस्सा लेंगी जिनमे से 4 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।
चैंपियंस ट्रॉफी का इतिहास
चैंपियंस ट्रॉफ़ी की शुरुआत 1998 में हुई थी और इसका अंतिम संस्करण 2017 में इंग्लैंड में आयोजित हुआ था।
इस चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया था जिसमे पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए फक्र जमां के आतिशशतक की बदौलत 338 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
338 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम महज 158 रन पर सिमट गई और पाकिस्तान ने यह मैच 180 रनों से जीत लिया।
इस सीजन में शिखर धवन को गोल्डन बैट और हसन अली को गोल्डन बाल प्रदान की गई थी।
बैठक में और क्या क्या किया गया फैसला
चैंपियंस ट्रॉफ़ी के अलावा बैठक में और भी बड़े फैसले लिए गए।
वनडे वर्ल्ड कप में 10 की जगह 14 टीमें लेंगी हिस्सा
आईसीसी ने फैसला किया है की 2027 और 2031 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में 10 टीमों के स्थान पर 14 टीमें हिस्सा लेंगी।
इन 14 टीमों को दो ग्रुपों में रखा जाएगा। हर ग्रुप से 3 टीमें अगले राउंड में प्रवेश करेंगी और उनमें से 4 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।
टी20 वर्ल्ड कप में 16 की जगह 20 टीमें लेंगी हिस्सा
आईसीसी ने कहा है कि 2024,2026,2028 और 2030 में होने वाले टी 20 वर्ल्ड कप में 16 टीमों की जगह 20 टीमें हिस्सा लेंगी।
इन 20 टीमों को 5-5 के ग्रुप में 4 ग्रुपों में बांटा जाएगा।
हर ग्रुप से 2 टीमें क्वार्टरफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी और क्वार्टरफाइनल जीतने वाली टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।






टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Do not post spam link on comment box