सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

West Indies vs South Africa: दूसरे t20i में साउथ अफ्रीका ने वेस्ट इंडीज को हराकर सीरीज में की बराबरी

वेस्ट इंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच 27 जून देर रात को खेला गया। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने वेस्ट इंडीज को हराकर सीरीज को 1-1 से बराबर कर लिया है।



West Indies vs South Africa



साउथ अफ्रीका और वेस्ट इंडीज के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच साउथ अफ्रीका ने 16 रन से जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली।



मैच में वेस्ट इंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने शानदार शुरुआत की। साउथ अफ्रीका के ओपनिंग बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक और रीजा हेंड्रिक्स ने पहले विकेट के लिए 6.5 ओवर में 73 रन की ताबड़तोड़ साझेदारी की। 



क्विंटन डि कॉक ने पहले विकेट के रूप में आउट होने से पहले 20 गेंद में 26 रन बनाए। वहीं उनके जोड़ीदार रीजा हेंड्रिक्स ने 42 रन का योगदान दिया। साउथ अफ्रीका के कप्तान टेंबा बावूमा ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए। वहीं पिछले मैच में अर्धशतक जड़ने वाले राशी बेन डर दुस्सेन इस मैच ने कुछ खास नहीं कर सके और 2 रन बनाकर आंद्रे रसल का शिकार बन गए। साउथ अफ्रीका ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए।



West Indies vs South Africa



वेस्ट इंडीज गेंदबाजों की शानदार वापसी


साउथ अफ्रीका के लिए पहले विकेट के लिए शानदार साझेदारी होने के बाद वेस्ट इंडीज के बॉलर्स ने शानदार वापसी करते हुए साउथ अफ्रीका को 166 रन पर रोक दिया। वेस्ट इंडीज के लिए तेज गेंदबाज ओबेद मैक्कॉय ने सबसे ज्यादा 3 विकेट निकले। वहीं केविन सिंक्लेयर को 2 विकेट प्राप्त हुए और जेसन होल्डर और आंद्रे रसल ने 1-1 विकेट चटकाया।


पिछले मैच का प्रदर्शन नहीं दोहरा सकी वेस्ट इंडीज की टीम


वेस्ट इंडीज ने पहले मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से धूल चटाई थी लेकिन इस मैच में विंडीज बल्लेबाज वोह प्रदर्शन नहीं दोहरा सके और वेस्ट इंडीज की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर केवल 150 रन ही बना सकी।



वेस्ट इंडीज के लिए एविन लुइस और आंद्रे फ्लेचर ने अच्छी शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 31 रन जोड़े। वेस्ट इंडीज की ओर से दिनों ओपनर्स एविन लुइस और आंद्रे फ्लेचर ने क्रम से 21 और 35 रन बनाए। वहीं वेस्ट इंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल कुछ खास नहीं कर सके और 8 रन बनाकर कागिसो रबादा का शिकार हो गए।



West Indies vs South Africa




वेस्ट इंडीज के लिए अंत में फेबियन एलेन ने 12 गेंद में ताबड़तोड़ 34 रन की पारी खेली जिसमे 5 छक्के शामिल थे लेकिन वह अपनी टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके और वेस्ट इंडीज की टीम 16 रन से मुकाबला हार गई।



साउथ अफ्रीका की और से तेज गेंदबाज कागीसो रबाड़ा ने 3 विकेट चटकाए वहीं जॉर्ज लिंडे को 2 विकेट मिले। एनरिक नोर्त्जे, लुंगी नगीदी और तबरेज शम्सी को 1-1 विकेट मिला।



जॉर्ज लिंडे को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। उन्होंने मैच में 4 ओवर में 19 रन खर्च करके 2 बल्लेबाजों को आउट किया। उन्होंने निकोलस पूरन और आंद्रे रसल का विकेट निकाला।


सीरीज में साउथ अफ्रीका ने की बराबरी


साउथ अफ्रीका ने दूसरा मैच जीतकर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। पहले मैच में वेस्ट इंडीज ने साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से हराया था लेकिन इस मैच में साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए वेस्ट इंडीज को 167 रन स्कोर चेस नहीं करने दिया और पूरी टीम को 150 रन बुक कर दिया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Fastest fifties in ipl history

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) विश्व की सबसे लोकप्रिय लीग है। इस लीग में दुनिया भर के धुरंधर खिलाड़ी अपना जौहर दिखाते हैं तो वहीं इस लीग से भारत के युवा खिलाड़ियों का जलवा भी देखने को मिलता है। कुछ बल्लेबाज अपने बेहतरीन खेल से कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लेते हैं। ऐसे आज हम उन खिलाड़ियों की बात करने वाले हैं जिन्होंने आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का कारनामा किया है। के एल राहुल (पंजाब किंग्स) के एल राहुल ने आईपीएल 2018 में पंजाब किंग्स की और से खेलते हुए दिल्ली कैपिटल के खिलाफ मात्र 14 गेंद में अर्धशतक ठोका था। यह आईपीएल इतिहास का अब तक का सबसे तेज अर्धशतक है। अपनी पारी के दौरान राहुल ने 6 चौके और 4 छक्के जड़े थे।  यूसुफ पठान (कोलकाता नाइट राइडर्स) कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व खिलाड़ी यूसुफ पठान अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और इसका नमूना उन्होंने 2014 आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दिखाया। केकेआर को अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंचने के लिए सनराइजर्स द्वारा दिए गए 161 रन के लक्ष्य को 15.2 ओवर में प्राप्त करना था लेकिन यूसुफ पठान ने अपनी तूफानी पारी की बदौ...

M S Dhoni के जीवन के कुछ अनसुने किस्से

Ms dhoni वह कप्तान जिसने 28 साल बाद भारत को बनाया विश्व विजेता। 2 अप्रैल 2011 का वोह दिन जब कमेंट्री कर रहे रवि शास्त्री ने कही यह पंक्तियां - 'Dhoniiiii finishes off in style. A magnificent strike into the crowd. India lift the World Cup after 28 years. The party's started in the dressing room. And it’s an Indian captain, who’s been absolutely magnificent, in the night of the final.’ कैप्टन कूल के नाम से मशहूर माही या महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट नहीं बल्कि विश्व के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक हैं। धोनी ने अपनी कप्तानी में वो उपलब्धियां हासिल की हैं जो शायद ही कोई कप्तान हासिल कर पाया हो। धोनी क्रिकेट जगत में अपनी बल्लेबाजी से ज्यादा अपनी दमदार कप्तानी के लिए जाने जाते हैं। धोनी हर खिलाड़ी को मैच के हिसाब से चलाना जानते थे। आज हम ms dhoni की इसलिए बात कर रहे हैं क्योंकि आज हमारे कैप्टन कूल का जन्मदिन है। एमएस धोनी की निजी जिंदगी - एमएस धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को झारखंड में रांची के एक मध्यम वर्गीय राजपूत परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम पान सिंह धोनी तथा माता का नाम...

Ipl 2021 latest update: यूएई में ही होंगे आईपीएल के बचे हुए मुकाबले बीसीसीआई ने लिया फैसला

आईपीएल 2021 के बचे हुए मुकाबले यूएई में ही होंगे। 29 मई शनिवार को हुई बीसीसीआई की आम बैठक में यह फैसला किया गया। आईपीएल के बचे सभी मुकाबले यूएई के तीन स्टेडियम शेख जायद इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम आबूधाबी , दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम और शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले जायेंगे।                        Ipl 2021 latest update बीसीसीआई ने इन कारणों से आईपीएल को यूएई में करने का लिया निर्णय  बीसीसीआई की आम बैठक में निर्णय लिया गया की आईपीएल यूएई में ही होगा। बीसीसीआई का कहना है कि यूएई के तीनों स्टेडियम के बीच की दूरी कम होने के कारण बायो बबल ज्यादा सुरक्षित रहेगा और यात्रा करने में भी दिक्कत नहीं होगी। आईपीएल 2021 का अबतक का लेखा जोखा आईपीएल 2021 का सीजन स्थगित होने से पहले 29 मैच हो गय थे और 31 मैच अब भी शेष है। आईपीएल 2021 का अंतिम मुकाबला 2 मई को दिल्ली कैपिटल और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया था जिसमे दिल्ली ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी।                        क...