सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

England vs Srilanka 1st odi: क्रिस वोक्स की घातक गेंदबाजी के आगे श्रीलंका पस्त इंग्लैंड 5 विकेट से विजयी

इंगलैंड और श्रीलंका के बीच खेली जा 3 मैचों की odi सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।



England vs Srilanka 1st odi




इंगलैंड और श्रीलंका के बीच खेले गए पहले वनडे मुकाबले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 5 से हरा दिया है। चेस्टर ली स्ट्रीट ग्राउंड पर खेले गय मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी के लिय आमंत्रित किया।



श्रीलंका की शुरुआत खराब रही और उसने 46 रन तक अपने 3 विकेट गवां दिए। श्रीलंकन ओपनर पाथुम निसंका 5, चरिथ असलंका 0 और दासून शनका ने 1 रन बनाया। 



इसके बाद श्रीलंका के कप्तान कुशल परेरा और वानिंदु हसरंगा ने 5वे विकेट के लिए 99 रन की साझेदारी की। 145 रन पर वानिंदू हसरंगा के आउट होने के बाद श्रीलंकाई पारी तास के पत्तों की तरह बिखर गई और पूरी टीम 185 रन पर ढेर हो गई।



श्रीलंका की ओर से उनके कप्तान कुशल परेरा ने सबसे ज्यादा 79 रन बनाए वहीं वानिंदु हसरंगा ने 54 रन का योगदान दिया। चमिका करुणारत्ने ने 19 रन बनाए, इसके अलावा श्रीलंका का कोई भी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर सका।



क्रिस वोक्स की घातक गेंदबाजी के आगे नहीं टिक सके श्रीलंकन खिलाड़ी



इंगलैंड के गेंदबाजों ने मैच में सधी हुई गेंदबाजी की और श्रीलंका के बल्लेबाजों को रन बनाने का ज्यादा मौका नहीं दिया। इंगलैंड की ओर से क्रिस वोक्स ने 10 ओवर में 18 रन खर्च करके 4 विकेट अपने नाम किए। क्रिस वोक्स ने अपने 10 ओवरों में से 5 मेडन डाले। वहीं इंग्लिश तेज गेंदबाज डेविड विली ने 3 विकेट लिए। मोइन अली ने 1 विकेट चटकाया।



जॉनी बेयरस्टो के तूफान के आगे बेअसर रहे लंकाई गेंदबाज



186 रन का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की ओर से सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने तूफानी पारी खेली। जॉनी ने लिए लिविंगस्टोन के साथ पहले विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी की। जॉनी बेयरस्टो ने मात्र 21 गेंदों में 43 रन बनाए जिसमें 6 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। वहीं इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा रन उनके सबसे अनुभवी बल्लेबाज जोए रूट ने बनाए। जोए रूट ने 87 गेंदों में 79 रन की नाबाद पारी खेली जिसमें 4 चौके शामिल थे। मोइन अली ने 28 रन का योगदान दिया।


श्रीलंकन गेंदबाजों ने की जोरदार वापसी


जॉनी बेयरस्टो की धुआंधार बल्लेबाजी के बाद श्रीलंका ने जोरदार वापसी की और इंग्लैंड के 4 विकेट 80 रन तक गिरा दिए। इंगलैंड की ओर से लियाम लिविंगस्टोन पहले विकेट के रूप में आउट हुए जिन्होंने 9 रन बनाए। वहीं इंग्लैंड के कप्तान इयान मोर्गन भी कुछ खास नहीं कर सके और मात्र 6 रन बनाकर चलते बने। इंगलैंड के चौथे विकेट के रूप में सैम बिलिंग्स आउट हुए जिन्होंने 2 रन बनाए। इसके बाद जोए रूट और मोइन अली ने 91 रन की साझेदारी करके इंग्लैंड को जीत की दहलीज पर पहुंचाया।



श्रीलंका की ओर से तेज गेंदबाज दुष्मंथ चामीरा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। वहीं बिनूरा फर्नांडो और चामिका करुणारत्ने को 1-1 विकेट मिला।



इस जीत के बाद मेहमान टीम ने odi सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दोनों के बीच दूसरा वनडे मैच 1 जुलाई को खेला जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Fastest fifties in ipl history

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) विश्व की सबसे लोकप्रिय लीग है। इस लीग में दुनिया भर के धुरंधर खिलाड़ी अपना जौहर दिखाते हैं तो वहीं इस लीग से भारत के युवा खिलाड़ियों का जलवा भी देखने को मिलता है। कुछ बल्लेबाज अपने बेहतरीन खेल से कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लेते हैं। ऐसे आज हम उन खिलाड़ियों की बात करने वाले हैं जिन्होंने आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का कारनामा किया है। के एल राहुल (पंजाब किंग्स) के एल राहुल ने आईपीएल 2018 में पंजाब किंग्स की और से खेलते हुए दिल्ली कैपिटल के खिलाफ मात्र 14 गेंद में अर्धशतक ठोका था। यह आईपीएल इतिहास का अब तक का सबसे तेज अर्धशतक है। अपनी पारी के दौरान राहुल ने 6 चौके और 4 छक्के जड़े थे।  यूसुफ पठान (कोलकाता नाइट राइडर्स) कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व खिलाड़ी यूसुफ पठान अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और इसका नमूना उन्होंने 2014 आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दिखाया। केकेआर को अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंचने के लिए सनराइजर्स द्वारा दिए गए 161 रन के लक्ष्य को 15.2 ओवर में प्राप्त करना था लेकिन यूसुफ पठान ने अपनी तूफानी पारी की बदौ...

M S Dhoni के जीवन के कुछ अनसुने किस्से

Ms dhoni वह कप्तान जिसने 28 साल बाद भारत को बनाया विश्व विजेता। 2 अप्रैल 2011 का वोह दिन जब कमेंट्री कर रहे रवि शास्त्री ने कही यह पंक्तियां - 'Dhoniiiii finishes off in style. A magnificent strike into the crowd. India lift the World Cup after 28 years. The party's started in the dressing room. And it’s an Indian captain, who’s been absolutely magnificent, in the night of the final.’ कैप्टन कूल के नाम से मशहूर माही या महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट नहीं बल्कि विश्व के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक हैं। धोनी ने अपनी कप्तानी में वो उपलब्धियां हासिल की हैं जो शायद ही कोई कप्तान हासिल कर पाया हो। धोनी क्रिकेट जगत में अपनी बल्लेबाजी से ज्यादा अपनी दमदार कप्तानी के लिए जाने जाते हैं। धोनी हर खिलाड़ी को मैच के हिसाब से चलाना जानते थे। आज हम ms dhoni की इसलिए बात कर रहे हैं क्योंकि आज हमारे कैप्टन कूल का जन्मदिन है। एमएस धोनी की निजी जिंदगी - एमएस धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को झारखंड में रांची के एक मध्यम वर्गीय राजपूत परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम पान सिंह धोनी तथा माता का नाम...

Ipl 2021 latest update: यूएई में ही होंगे आईपीएल के बचे हुए मुकाबले बीसीसीआई ने लिया फैसला

आईपीएल 2021 के बचे हुए मुकाबले यूएई में ही होंगे। 29 मई शनिवार को हुई बीसीसीआई की आम बैठक में यह फैसला किया गया। आईपीएल के बचे सभी मुकाबले यूएई के तीन स्टेडियम शेख जायद इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम आबूधाबी , दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम और शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले जायेंगे।                        Ipl 2021 latest update बीसीसीआई ने इन कारणों से आईपीएल को यूएई में करने का लिया निर्णय  बीसीसीआई की आम बैठक में निर्णय लिया गया की आईपीएल यूएई में ही होगा। बीसीसीआई का कहना है कि यूएई के तीनों स्टेडियम के बीच की दूरी कम होने के कारण बायो बबल ज्यादा सुरक्षित रहेगा और यात्रा करने में भी दिक्कत नहीं होगी। आईपीएल 2021 का अबतक का लेखा जोखा आईपीएल 2021 का सीजन स्थगित होने से पहले 29 मैच हो गय थे और 31 मैच अब भी शेष है। आईपीएल 2021 का अंतिम मुकाबला 2 मई को दिल्ली कैपिटल और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया था जिसमे दिल्ली ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी।                        क...