England vs Newzealand test: डेवोन कनवे के शानदार शतक से न्यूजीलैंड की अच्छी शुरुआत। पहले दिन 3 विकेट खोकर बनाए 246 रन
इंगलैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले पहले टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।
लॉर्ड्स के मैदान खेले जा रहे मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड की और से ओपनिंग करने आए टॉम लैथम और डेवोन कन्वे ने अच्छी शुरुआत की। दोनो मिलकर पहले विकेट के लिए 58 रन जोड़े।
ओली रॉबिंसन ने न्यूजीलैंड को दिया पहला झटका
इंगलैंड की और से डेब्यू कर रहे ओली रॉबिंसन ने न्यूजीलैंड को पहला झटका दिया। उन्होंने टॉम लैथम को 23 रन निजी स्कोर पर बोल्ड कर दिया।
इसके बाद बल्लेबाजी करने आए केन विलियमसन भी कुछ कमाल नहीं कर सके और 13 रन बनाकर जेम्स एंडरसन का शिकार हो गए।
न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट रॉस टेलर के रूप में गिरा जिन्हे ओली रॉबिंसन ने 14 रन के निजी स्कोर पर चलता किया।
न्यूजीलैंड ने अपने तीन विकेट 114 रन तक गवां दिए थे और टीम मुसीबत में थी लेकिन डेवोन कन्वे ने एक छोर संभाले रखा और उन्हें साथ मिला हेनरी निकोलस का। दोनों ने मिलकर पांचवे विकेट के लिए 138 रन की साझेदारी कर ली है। पहले दिन का खेल समाप्त होने पर न्यूजीलैंड ने 3 विकेट के नुकसान पर 246 रन बना लिए थे। डेवोन कन्वे 136 रन और हेनरी निकोलस 46 रन बनाकर खेल रहे हैं।
इंगलैंड बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट के पहले दिन का संक्षिप्त स्कोर
न्यूजीलैंड-246/3
डेवोन कन्वे - 136 रन
हेनरी निकोलस - 48 रन , टॉम लैथम - 23
रॉस टेलर - 14 , केन विलियमसन - 13
ओली रॉबिंसन - 50/2
जेम्स एंडरसन - 55/1
मैच में क्या रहा खास
डेवोन कन्वे ने डेब्यू मैच में जड़ा शानदार शतक
डेवोन कन्वे इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेलने उतरे और उन्होंने अपने पहले ही टेस्ट में शानदार शतक जड़ दिया। डेवोन कन्वे न्यूजीलैंड की और डेब्यू मैच में शतक जड़ने वाले 12वें खिलाड़ी बन गए हैं। डेवोन कन्वे 136 रन बनाकर अभी भी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
जेम्स एंडरसन ने इंग्लैंड की और से सबसे ज्यादा मैच खेलने के रिकॉर्ड की बराबरी की
इंगलैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने एक खास रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। वह इंग्लैंड की और से सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने सिर एलिस्टर कुक के रिकॉर्ड की बराबरी की। दोनों अभी तक 161 टेस्ट मैच खेले हैं।अगर जेम्स एंडरसन अगला मैच खेलते हैं तो यह रिकॉर्ड एंडरसन के नाम हो जायेगा।
इस मैच में एंडरसन ने केन विलियमसन को सस्ते में चलता किया।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Do not post spam link on comment box