भारत की ओर से टोक्यो ओलंपिक 2020 में मीराबाई चानू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। मीराबाई चानू ने भारत्तोलन के 49 kg भार वर्ग में यह पदक हासिल किया। वह भारत की ओर से वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतने वाली पहली खिलाड़ी बनी।
साथ ही साथ मीराबाई चानू ने एक ऐसा रिकॉर्ड भी बनाया जो सिर्फ दो मिनट ही कायम रहा।
मीराबाई चानू ने 49 kg भार वर्ग में कुल 202 kg वजन उठाकर रजत पदक हासिल किया। चानू ने स्नेच में 87 kg और क्लीन एंड जर्क में 115 kg का वजन उठाया। वहीं स्वर्ण पदक की बात की जाय तो यह चीन की Hou Z के नाम रहा जिन्होंने स्नैच में 94 kg और क्लीन एंड जर्क में 116 kg वजन सहित कुल 210 kg वजन उठाकर यह पदक हासिल किया।
मीराबाई चानू ने क्लीन एंड जर्क में 115 kg भार उठाकर ओलंपिक रिकार्ड बनाया जिसे चीन की Hou Z ने दो मिनट के अंदर ही अपने कर लिया। Hou Z ने मीराबाई चानू के बाद 116 kg वजन उठाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
मीराबाई चानू ने अपने अंतिम प्रयास में 117 kg भार उठाने का प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो सकीं।
वहीं इस भार वर्ग में इंडोनेशिया की आइसा कांटिका को कांस्य पदक प्राप्त हुआ।
चीन की Hou Z ने तोड़े सभी ओलंपिक रिकार्ड
चीन की वेटलिफ्टर Hou Z ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 49 kg भार वर्ग में ओलंपिक के सभी रिकॉर्डों को ध्वस्त कर दिया। Hou Z ने कुल 210 kg वजन उठाकर ओलंपिक रिकार्ड बनाने के साथ साथ स्वर्ण पदक भी अपने नाम किया। उन्होन स्नेच में 94 kg वजन उठाकर ओलंपिक रिकार्ड बनाया वहीं क्लीन एंड जर्क में 116 kg वजन उठाकर मीराबाई चानू के दो मिनट पहले बनाए गय रिकॉर्ड को भी अपने नाम कर लिया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Do not post spam link on comment box